कोटा

पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी….पुलिस ने फरार दूसरे पार्टनर को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। जिसे भी अंतत सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के प्रार्थी गनराज कुमार सूर्यवंशी ने 21 जनवरी 2021 में कोटा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जहा उसने बताया कि सीपत निवासी प्रेम खरे और बृजेश गुप्ता ने मिलकर प्रार्थी से 16.05.2018 को पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपए लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी सालो तक प्रार्थी को घुमाते रहे। काफी बोलने के बाद भी प्रार्थी को ना तो जॉइनिंग लेटर मिला और ना ही पैसे वापस मिले। जिसके बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेम खरे को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन घटना के बाद से ही बृजेश गुप्ता फरार चल रहा था। जिसकी तलाश सीपत और कोटा थाने की सयुक्त टीम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के ठिकाने का पता पुलिस को लगा। जहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, उप.निरी. ओंकारधर दीवान,आरक्षक चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश