कोटा

तेज रफ्तार ट्रक जा घुसी दुकान और मकान में…मचा हड़कंप, 2 बच्चे घायल, बाल- बाल बची अन्य लोगों की जान,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोकबंद में सड़क किनारे स्थित एक दुकान और मकान में तेज रफ्तार ट्रक घुस जाने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 2 बच्चे घायल हुए है वही मकान, दुकान सहित लाखों की क्षति मकान मालिक को हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मेनरोड स्थित प्रार्थी कृष्णा कुमार डाहीरे मकान और किराना दुकान में करगीखुर्द कि ओर से आ रही ट्रक क्रमाक CG-13-Y-5283 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ले जाकर टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक अंदर तक जा घुसी, वही दुकान में बैठी 16 वर्षीय नीलम डाहीरे और 1 वर्षीय लियांशी डाहीरे इस हादसे में घायल हो गए।

वही दुकान और मकान में रखे लाखों के सामान सहित मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गए जिसका भारी नुकसान प्रार्थी को हुआ है। इस दुर्घटना में किसी की जान नही जाने से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया, जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली लेकिन जो नुकसान हुआ है वह भी उनके लिए निराशाजनक है। फ़िलहाल प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक क्रमाक CG-13-Y-5283 के चालक मनोज यादव के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS, 324(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश