बिलासपुर

अंधविश्वास का सहारा लेकर पूजा- पाठ और दान के नाम पर 37 लाख रुपए की ठगी…पीड़िता की शिकायत पर साइबर ठग उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – घर में शांति, अच्छी नौकरी, स्वास्थ्य लाभ दिलाने का झांसा देकर आनलाईन हवन पूजा पाठा कराने का झांसा देकर 36 लाख 73 हजार रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है, जिसमें जिले की पुलिस ने आरोपी साइबर ठग को उत्तरप्रदेश में प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनगगा कालोनी सरकण्डा निवासी पीड़ित महिला ने 10.01.24 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसका स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब रहने के कारण अपने स्वास्थ्य संबंधी ज्योतिषी जानकारी के लिए गूगल के माध्यम से हनुमन्त निकेतन डॉट काम साइट में जाकर जानकारी सर्च की जिस पर एक मोबाईल नंबर से कॉल आया और बोला कि हवन-पूजन के नाम पर 3350 रू आशीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति के खाता में जमा करे तब उक्त आशीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति के खाते में 3350 रू ट्रांसफर करने बाद अलग-अलग तिथियों में सम्पर्क कर हवन पूजन एवं दान दक्षिणा, गौदान, विन्ध्यवाशिनी दान, मारन क्रिया दान, बंधक क्रिया दान, सुरक्षा कवच दान जैसे अनेक प्रकार के हवन पूजन दान क्रिया आदि के लिए स्वास्थ्य में रूकावट हो जायेगा कहते हुये झांसे में लेकर अलग अलग किस्तों में करीब 36,73,000 रू प्राप्त कर ठगी किया एवं और अधिक पैसों की मांग कर रहा था

प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना सरकण्डा एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की एक विशेष टीम प्रयागराज रवाना की गई टीम द्वारा आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपी आनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी निवासी प्रयागराज को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। सम्पुर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरी कृष्णा साहू नारायण ठाकुर आर. धर्मेन्द्र साहू नवीन एक्का विरेन्द्र साहू एवं अन्य थाना व ए.सी.सी.यू. स्टाॅफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...