बिलासपुर

निजात अभियान :- आदतन अपराधी फिर चढ़ा अवैध गांजे के साथ पुलिस के हत्थे….पूर्व में भी जा चुका है जेल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त प्रमोद ध्रुव के द्वारा गांजे की अवैध बिक्री कर रहा है जिस पर स्थानीय पुलिस ने मगरपारा निवासी प्रमोद ध्रुव के ठिकानों पर दबिश दी जहां आरोपी 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया जिस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी प्रमोद ध्रुव पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब की बिक्री के मामलों में संलिप्त रहा है जिसको लेकर कई बार पुलिसिया कार्रवाई की गई है इसके बावजूद भी वह नशे के अवैध कारोबार को लगातार संचालित कर रहा था जिस पर अब एक बार फिर कार्रवाई की गाज गिरी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...