रायगढ़

प्रेम संबंध के बाद शारिरिक शोषण और शादी करने से इनकार, क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी….आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना जूटमिल अंतर्गत महिला के आकस्मिक मौत मामले में जूटमिल पुलिस द्वारा मर्ग जांच पर पड़ोसी युवक विजय खड़िया (उम्र 26 साल) के विरूद्ध महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा 22 अप्रैल की दोपहर अपने घर के परछी में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही किया गया तथा जप्ती योग्य साक्ष्य का हिस्टोपैथोलॉजी परीक्षण कराया गया । मर्ग जांच में गवाह और परिजनों ने बताया कि मृतिका और विजय खड़िया के बीच प्रेम संबंध था । पिछले एक साल से विजय खड़िया द्वारा महिला को पत्नी बनाकर रखने का विश्वास देकर शारीरिक शोषण करता रहा और फिर अपनी बातों से मुकर गया जिससे महिला परेशान थी और एक दिन अपने सारे सामान लेकर विजय के घर चली गई । विजय उसे वापस घर जाने बोला, तब महिला अपने घर आ गई । विजय खड़िया के शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर 20 अप्रैल को महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मर्ग जांच में आरोपी विजय खड़िया द्वारा महिला को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित करने के पुख्ता साक्ष्य पाये जाने पर थाना जूटमिल में धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया। आरोपी के फरार होने से पहले जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी विजय खड़िया के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर मामले की जांच तथा आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...