छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के नए मरीज मिलने से बढ़ी दहशत, सिम्स में 5 बिस्तर वाले विशेष वार्ड को कर दिया गया है तैयार

गौरतलब है कि अब तक शहर में पांच स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की मौत हो चुकी है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है,जिनका इलाज शहर के अलग अलग निजी अस्पतालों में किया जा रहा है।वही स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ते वायरस के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में अलर्ट जारी कर दिया है।
स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।विगत दिनों अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को स्वाइन फ्लू से ग्रसित पाया गया।वहीं शिशु भवन में भर्ती एक साल के बच्चे के सैंपल की रिपोर्ट भी पाजीटिव आई है।इसी तरह आरबी हॉस्पिटल में एक महिला को गुरुवार को भर्ती किया गया,जिसकी जांच रिपोर्ट में भी स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गयी है।यही वजह है कि स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दी गयी है।इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू पीड़ितों के संबंध में हर दिन रिपोर्ट देने को कहा था।इसके बावजूद अधिकतर निजी अस्पताल स्वाइन फ्लू मरीजों की अपडेट नहीं दे रहे हैं,जिसके चलते स्वाइन फ्लू की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है।लगातार स्वाइन फ्लू के वायरस तेजी से फैलने और मरीजों के मिलने के बाद सिम्स प्रबंधन ने पांच बिस्तर के विशेष वार्ड को दुरुस्त कर लिया है,जहां टेमीफ्लू के साथ अन्य आवश्यक दवाओं का स्टाक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कर लिया गया है।फिलहाल अभी तक सिम्स में एक भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं हुए है।
गौरतलब है कि अब तक शहर में पांच स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की मौत हो चुकी है।जिसके चलते अधिकारी सकते में हैं,हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर रही है,बावजूद इसके उन्हें स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज नहीं मिल पा रहे हैं।ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर इस स्थिति से कैसे निपटा जाये।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ... VIDEO:-बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, 4 नाबालिग बंदियों पर आरोप; वारदात के...