सीपत

सुने मकान में फिर टूटा ताला…नगदी और सोने चांदी के जेवर सहित लाखों का माल चोरी, सीपत थाना क्षेत्र का मामला

रमेश राजपूत

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी निवासी राजेन्द्र अग्रहरी के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने हमला बोलते हुए ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थी ने सुबह इसकी जानकारी लगते ही थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह खेती किसानी और व्यवसायी है, जिनके मटियारी स्थित गौटिया मोहल्ले के घर में कल ताला लगाकर उनका भाई बिलासपुर चला गया था, जहाँ जब वह आज सुबह गए तो देखा घर का चैनल गेट एवं दरवाजा खुला हुआ एवं ताला टूटा हुआ पडा था ,घर के सामान आलमारी चेक करने पर नकदी रकम एवं पुराना सोने का हार 17 ग्राम,

सोने की अंगुठी 03 नग 10 ग्राम ,पुरानी सोने की मां दुर्गा की मूर्ति 20 ग्राम,चांदी का पायल 01 जोड़ी 25 तोला चांदी एवं सोने के सिक्का ,चांदी का बिछिया 10 जोड़ी पुराना रेट सन 2002 के हिसाब से 35,000 रूपये एवं नगदी रकम 60,000 रूपये कुल कीमती लगभग 95,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने...