बिलासपुर

अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 4 हाईवा और 1 ट्रैक्टर जब्त…खनिज विभाग ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खनि अमला बिलासपुर द्वारा नदी का पानी उतरने पर अवैध रेत उत्खनन की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये लगातार चिहाँकित क्षेत्रों की निगरानी में लगा है l खनि अमला ने आज सुबह 5 बजे से ग्राम लोधीपारा,कोनी,सेंदरी, कछार,लोफंदी, मंगला,धुरीपारा,लोखंडी,निरतू, घुटकू , क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। जांच मे 2 हाईवा को खनिज रेत और भसुवा मिट्टी तथा 01 ट्रेक्टर को ईट(मिट्टी) का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह तीन दिवस पूर्व ही कछार क्षेत्र मे खनिज रेत/भसुवा मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 02 हाईवा को जप्तकर पुलिस थाना कोनी के ही अभिरक्षा में रखा गया है। खनि अमला द्वारा ग्राम सेंदरी, लोफंदी, कछार,निरतू,घुटकू, लामेर मे खनिज रेत के अवैध उत्खनन को रोकने हेतु नदी से रेत परिवहन मार्ग को जेसीबी मशीन से काटकर गढ्ढा नियमित रूप से किया जा रहा है तथा लगातार उसकी जाँच भी की जा रही है। गढ्ढा पाटे जाने पर पुनः गढ्ढा बना कर रेत परिवहन मार्गो को बाधित किया जा रहा है l जांच में मिली जानकारी अनुसार सम्बंधित ग्राम के ही व्यक्तियों के द्वारा उक्त कार्य किया जा रहा है ।परन्तु जब अमला कार्यवाही के लिए जाता है तो ग्राम का कोई व्यक्ति, सरपंच, पंच के द्वारा रेत अवैध उत्तखनन या भंडारण करने वालों की जानकारी नहीं दिया जाता। इस स्थिति को देखते हुये खनिज विभाग जिला खनिज टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर कुछ नये कड़े कदम उठाने की तैयारी में लगा है l 05 वाहन चालकों/मालिकों के विरूद्ध वैध अभिवहन पास/रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे...