बिलासपुर

पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूट के आरोपी गिरफ्तार…पीछा करने पर थाने में कार छोड़कर हुए थे फरार

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- फिल्मी स्टाइल में ट्रक चालकों से लूट पाट करने वाले आरोपियों को कोनी पुलिस ने पकड़ने में सफ़लता पाई है। जिसमे घटना में प्रयुक्त कार सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड निवासी उमेश राम ने कोनी थाने में घटना को लेकर शिकायत करते हुए बताया है। की 18 अगस्त को रात 22.30 बजे ट्रेलर वाहन क्रमांक CG13AL4705 एवं ट्रेलर वाहन क्रमांक CG13AF7864 का चालक दिलीप उरांव एवं ट्रेलर वाहन क्रमांक CG13AL6010 का चालक कुलदीप उरांव तीनो ट्रेलर वाहन रायगढ से कोयला लोड कर लोखंउी बिलासपुर आ रहे थे।

कि तुर्काडीह ब्रिज के पास कार क्रमांक CG10BJ4330 जिसमे आगे-पीछे पुलिस स्टीकर (लाल-नीला पटटी)लगा हुआ था जिससे तीन अज्ञात लडके आकर हाथ दिखाकर ट्रेलर को रोककर प्रार्थी से बिल्टी एवं 5000 रूपये का मांग करने लगे। इस दौरान प्रार्थी को धमकी दे कर उसके पास रखे 21000 रूपए सहित अन्य ट्रक चालकों से लूट पाट कर मौके से फरार हो गया जिसकी शिकायत प्रार्थी ने कोनी थाना में दर्ज कराई है इस बीच मामले में मुखबिर से पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की
आरोपी छोटू रिवर व्यु कालोनी मे छिपा है जिसेे दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। जहा सिगरौली निवासी काशी प्रसाद जायसवाल उर्फ छोटू और कार मालिक रिवर व्यू कालोनी कोनी निवासी गायत्री पाटले को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य आरोपी रमाकांत उर्फ छोटू एवं सुरेन्द्र कुमार पटेल की पतासाजी की जा रही है। मामले में कोनी पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...