मुंगेली

परिवार के सदस्यों की ये कैसी दुश्मनी……आपसी रंजिश में स्कार्पियो को लगाया आग, लाखों का हुआ नुकसान

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – मुंगेली जिले अंतर्गत ग्राम चिल्फी में कार के आगजनी का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ एक ही परिवार के सदस्य द्वारा आपसी रंजीश के चलते देर रात कार को आग के हवाले कर दिया गया। जिसकी शिकायत प्रार्थी चिल्फी निवासी कामता साहू ने चिल्फी थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि कबीरधाम जिले से करीब 15 दिन पहले सीजी 04 एच यू 5491 स्कॉर्पियो गाड़ी 3 लाख 75 हजार में ली थी। 5 अप्रैल को प्रार्थी उसमे किसी काम से बिलासपुर गया था। जहाँ से वह शाम 7.30 बजे घर वापस आ गया। जिसे अपने घर के बाड़ी में खड़ा कर सभी देर रात अपने परिवार के साथ सोने चले गए।

इसी बीच 6 अप्रैल देर रात प्रार्थी के बड़े पिता शत्रुहन साहू अपने गाड़ी में घर पहुंचे और अपनी गाड़ी का हॉर्न बजाने लगे। जिसे सुनकर जब तक प्रार्थी का परिवार घर से बाहर निकाल पाते तब तक आरोपी द्वारा आपसी रंजीश रखते हुए प्रार्थी की गाड़ी में मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। जिसे किसी तरह प्रार्थी के परिजनों ने बुझा तो लिया। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने चिल्फी थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...