कोटा

कोटा: सुने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी और नगदी सहित 6 लाख की चोरी…आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परिवार सहित गई थी शहर,

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाडी कार्यकर्ता के सुने मकान में 6 लाख रुपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जहा दरवाजे का कुंदा तोड़कर अज्ञात चोरों ने आंगनबाडी कार्यकर्ता के घर से 5 लाख के गहने सहित एक लाख नगदी रुपए पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी लिखित शिकायत गोबरीपाट निवासी सुशीला सोनी ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक काम से 27/11/24 को शाम 6/30 बजे प्रार्थिया सहपरिवार अपने घर को ताला बंद कर के बिलासपुर गये थे। जो 29/11/24 को वापस सुबह करीब 8/00 बजे अपने घर ग्राम गोबरीपाठ आये तो, प्रार्थीया ने देखा की बाउंड्रीवाल वाला गेट ताला बंद था। जिसे खोलकर अंदर गई तो देखा की घर प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार मे लगे ताला का कुंदा टुटा हुआ था।

प्रार्थिया ने जब घर की तलाशी ली तो पता चला की अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर कमरे के अंदर रखे आलमारी का दरवाजा एवं लाकर तोड़कर आलमारी मे रखे सोने का 05 हार ,05 अंगूठी,03पेंडल,02 झूमका,03 टाप्स,एक सेट चूडी,29 पीस दाना,तीन मंगल सूत्र,06 फूली,एक झाल माला,एक सेट मनचली, एक जोडी बाली, दो झाला,दो लाकेट,06 जोडी पायल, दो जोडी पायजेब,दो करधन,15 बिछिया, एक सेट चूडी चांदी का ,एक जोडी लच्छा ,एक जोडी पैरी,तीन चम्मच तीन गिलाश चांदी का जेवरात सहित एक लाख नगदी रुपए यानि कुल लगभग 6 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिए है। इधर मामले में कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ...