बिलासपुर

दिन दहाड़े गुरुनानक चौक के पास दुकान में 2 एक्टिवा सवारों ने की झपटमारी …पलक झपकते ही पैसे लेकर हुए फरार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में अपराधियों का आतंक बढ़ने लगा है। जिसको लेकर बिलासपुर पुलिस की सारी कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है। अपराधियों में पुलिस के खौफ की मौजूदा स्थिति को बया करता एक मामला प्रकाश में आया है। जहां तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूनानक चौक के एक दुकान से तीन हजार रुपए की उठाई गिरी के तर्ज पर दिन दहाड़े चोरी हुई है। जिसमे डेली निड्स के दुकान में समान लेने के बहाने पहुंचे दो चोरों ने दुकान में रखे पैसों से भरे डब्बे को लेकर फरार हो गया। जिसकी लिखित शिकायत तोरवा निवासी ईंशु गुप्ता ने थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिसंबर को दोपहर करीब 03:30 बजे दुकान में प्रार्थी की माँ अनिता गुप्ता गुरूनानक चौक लाईफ केयर अस्पताल के बाजू में उनके स्थित गणेश डेली निड्स की दूकान में बैठी थी। तभी उसी समय एक काले रंग के एक्टिवा में दो युवक दुकान में आए और समान खरीदने की ऐक्टिंग करने लगे। जहां दुकान में संचालक की मां जैसे ही उन्हें समान देने उठी। मौके का फायदा उठाकर युवकों ने दुकान के डब्बे में रखे बिक्री रकम नगद करीबन 3000 रूपये को शीघ्रता से झपटमारी छीन कर भाग निकले। प्रार्थी की मां के लाख कोशिशों के बाद भी युवकों को रोका नही जा सका। इधर मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ धारा 304-BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ...