मुंगेली

अवैध रूप से भंडारित 282 क्विंटल धान जब्त…राजस्व और मंडी विभाग ने की कार्रवाई,

रमेश राजपूत

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार राजस्व एवं मंडी दल द्वारा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम मंजूरहा में मुन्ना यादव के घर में अवैध रूप से भंडारित लगभग 282 क्विंटल धान जब्त किया गया है। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि जांच के दौरान मुन्ना यादव द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के कारण संपूर्ण धान की जब्ती की कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार सी. पी. सोनी एवं शांतनु तारम, मंडी उप निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता एवं भागवत सूर्यवंशी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन तथा संग्रहण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही जंगल क्षेत्र के बैरियरों एवं सीमा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में दुल्लापुर एवं बिजराकछार बैरियर, जंगल क्षेत्र लोरमी में खुड़िया उपार्जन केंद्र की तरफ आ रहे धान रखे वाहनों का टोकन एवं पर्ची पट्टा निरीक्षण किया जा रहा है।

अब तक 19 लाख 31 हजार से अधिक की हुई धान खरीदी

जिले में अब तक 45 हजार 661 किसानों से 19 लाख 31 हजार 691 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 42 हजार 407 किसानों को 399 करोड़ 79 लाख 33 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है। उपार्जन केन्द्रों से 01 लाख 83 हजार 583 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला