छत्तीसगढ़बिलासपुर

मस्तूरी शासकीय पातालेश्वर कॉलेज को अगले सत्र से मिलेगा पीजी कॉलेज का दर्जा ,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दिया आश्वासन

स्थानीय मांग को मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने भी महसूस किया और उन्होंने स्वयं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात कर क्षेत्र की इस समस्या से उन्हें अवगत कराया

उदय सिंह,मल्हार

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के प्रति ललक बढ़ती जा रही है ।बच्चे अब स्कूली शिक्षा के बाद कॉलेज की पढ़ाई करने के प्रति आग्रह दिखा रहे हैं और कॉलेज की पढ़ाई भी सिर्फ स्नातक होने तक सीमित नहीं है ,ग्रामीण बच्चे स्नातकोत्तर डिग्री लेने की भी इच्छा रखते हैं ,लेकिन मस्तूरी क्षेत्र के ऐसे विद्यार्थियों को उस वक्त निराश होना पड़ता है जब वे अपने ही क्षेत्र के कॉलेज में यह डिग्री लेना चाहते हैं। मस्तूरी शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय अंचल का एकमात्र यूसी कॉलेज है लेकिन यहां सिर्फ स्नातक तक की ही पढ़ाई संभव है। पिछले 10 सालों से कॉलेज के अध्यापक, प्राध्यापक और स्थानीय जनप्रतिनिधि कॉलेज को पीजी कॉलेज की मान्यता दिलाने के प्रयास में जुटे हुए हैं ,लेकिन तकनीकी वजह से उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिल पा रही है। नियमानुसार किसी भी पांच विषय में स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा देने की सुविधा होने पर ही कॉलेज को पीजी कॉलेज का दर्जा हासिल होता है लेकिन वर्तमान में पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में समाजशास्त्र, भूगोल और वाणिज्य की ही पढ़ाई कराई जा रही है। विज्ञान विषय के छात्र-छात्राएं यहां से बीएससी की डिग्री तो हासिल कर लेते हैं लेकिन एमएससी करने के लिए उनको बिलासपुर या फिर किसी और शहर का रुख करना पड़ता है । ग्रामीण अंचल होने के बाद भी यहां रेगुलर और प्राइवेट मिलाकर छात्र छात्राओं की संख्या ढाई हजार से ऊपर है, जो चाहते हैं कि वे मस्तूरी के ही इसी कॉलेज में स्नातकोत्तर डिग्री भी हासिल करें क्योंकि सबके लिए मस्तूरी से बाहर जाकर पढ़ाई करना मुमकिन नहीं हो पाता । एक तो बिलासपुर आने जाने मैं काफी वक्त लगता है वहीं निजी महाविद्यालय में फीस भी महंगी है। कमजोर आर्थिक स्थिति वाले कई विद्यार्थी इसी वजह से आगे की पढ़ाई छोड़ देते हैं। लगातार इस तरह की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी रखी जाती रही है ।इस स्थानीय मांग को मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने भी महसूस किया और उन्होंने स्वयं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात कर क्षेत्र की इस समस्या से उन्हें अवगत कराया । मस्तूरी की इस पुरानी मांग को सुनने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने नितेश सिंह ठाकुर को आश्वासन दिया है शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी को अगले सत्र से पीजी कॉलेज का दर्जा दे दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री से
विशेष मुलाकात करने वालों में मस्तूरी विधानसभा प्रभारी गौरव दुबे ,,मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रघु ठाकुर ,महासचिव सूरज सिंह ठाकुर विशाल सिंह सुनील पटेल आशुतोष जांगड़े राहुल श्रीवास्तव विकास कपूर लोमेश महेश्वरी आदि शामिल थे। इस खबर से मस्तूरी के छात्र-छात्राओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है क्योंकि ऐसा हुआ तो उनकी एक बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होगी और उनके सपनों को पर लग जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह...