मस्तूरी

मस्तूरी:- तालाब में तैरती मिली युवक की संदिग्ध लाश….शरीर में गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर ग्राम गतौरा के तालाब में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा के अमहापारा तालाब में दोपहर 12 बजे के आसपास ग्रामीणों ने तालाब में एक लाश तैरते हुए देखी जिसका सर का ऊपरी भाग पानी से निकला हुआ था।गांव में लोगो को जानकारी होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना डायल 112 सहित मस्तूरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला तो देखा कि मृतक युवक ग्राम गतौरा के ही सूर्यवंशी मोहल्ले के कंकालीन मंदिर के पास रहने वाले अशोक कुमार टेंगवर पिता स्व: अलख राम टेंगवर उम्र 21 वर्ष की है जिसके शरीर में चेहरा,सीना और पीठ में गंभीर चोट के निशान है।

वही जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक दोपहर में छेर छेरा मनाकर घर लौट था जो शाम 7 बजे के आसपास अपने मौसी के घर से खाना खाकर टहलने निकला था जिसकी गांव के अंतिम छोर में इस तरह से लाश मिलने के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए बिलासपुर गतौरा मार्ग में चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया एवं गहन जांच करवाया गया वही चक्काजाम की स्थिति को देखते हुए मस्तूरी थाना प्रभारी समेत बिलासपुर, सरकंडा, सीपत थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया करीब 6 घंटे की समझाइश के बाद रात 9 बजे चक्काजाम समाप्त हुआ जिसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। फ़िलहाल मामले में पीएम रिपोर्ट से मौत कैसे हुई इसकी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...