बिलासपुर

प्रधानपाठक के सुने मकान का टूटा ताला…नगदी 1 लाख रुपए सहित सोने चांदी के जेवरों की हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर के पास रघु विहार निवासी प्रार्थी खेमलाल वर्मा शासकीय प्राथमिक शाला टिकैत में प्रधान पाठक है, जो बीते 12 जनवरी को अपने घर मे ताला लगाकर अपने ससुराल चले गए थे, जब वह 15 जनवरी को वापस अपने घर पहुँचे तो देखा मेन गेट का ताला लगा हुआ था लेकिन घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाने पर सभी कमरे और आलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था,

जब उन्होंने चोरी गए सामानों की जांच की तो पता चला 1 लाख नगद, दो तोला वजनी सोने का चैन,दो जोडी पायल, चांदी के अन्य सामान गायब थे। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच तो पता चला 3 नकाबपोश 15 जनवरी की बीती रात 1:58 घर मे घुसे थे और सामान चोरी कर 2:59 बजे घर से निकल भागे, जिसके हुलिए से तीनों 20 से 30 वर्ष के लग रहे थे। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार