रतनपुर

सरकारी जमीन में अवैध कब्जे को लेकर हुआ विवाद…..पिता- पुत्र ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर किया जानलेवा हमला , दोनों आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकलतरी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद में आरोपी पिता और पुत्र ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर एक ग्रामीण की जान लेने की कोशिश की है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 18 जनवरी की सुबह की है जब पीड़ित रामपाल तिलकराज मछली पकड़ने ग्राम अकलतरी के बहराखार बंधी में गया था। वहीं पर बेजा कब्जा शास. भूमि के विवाद को लेकर गाँव के रामचंद्र उर्फ प्रफुल्ल शर्मा अपने पुत्र मयंक शर्मा के साथ मिलकर हत्या करने की नीयत से रामपाल के सिर पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किए, जिसको रोकने से रामपाल के हॉथ व कंधे में भी गंभीर चोंट लगी। मारपीट करने से रामपाल वहीं बेहोश हो गया था। जिसको आरोपी पिता पुत्र मरा हुआ समझकर वहॉ से भाग गये। रामपाल के होश आने पर वह लहूलुहान घर वापस आया और घर के बाहर आवाज देकर अपने भतीजे अरविंद तिलकराज को पूरी घटना बताया जिसने आस पास के ग्रामीणों और डायल 112 को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घायल रामपाल को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्रारम्भिक उपचार कर गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स रिफर कर दिया जहाँ उसका सघन उपचार किया जा रहा है। मामले में पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर रतनपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। जिन्होंने आज आरोपी पिता- पुत्र रामचंद्र ऊर्फ प्रफुल्ल शर्मा पिता जैतलाल शर्मा उम्र 54 वर्ष और मयंक शर्मा पिता रामचन्द्र शर्मा उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी अकलतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. पवन सिंह, राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार