जांजगीर चाँपा

साथ बैठकर शराब पीने वाले ही निकले हत्यारे….पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 23.07.2024 को नेशनल हाईवे क्रमांक 49 अकलतरा ओव्हर ब्रीज के पास पिलर नंबर 01 के नीचे पत्थर से ढंकी एक अज्ञात पुरूष की सडी गली लाश का नर कंकाल मिला है। जिसपर अकलतरा पुलिस ने कंकाल का डी.एन.ए परीक्षण कराकर मृतक की पहचान जलेश्वर कश्यप के रूप में की। जांच में संदेह के आधार पर पुलिस ने बोहापारा अर्जुनी निवासी नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ के दौरान बताया 14.07.2024 को अकलतरा शराब भट्टी शराब पीने गया था शराब भट्ठी में मृतक जलेश्वर कश्यप से मुलाकात हुआ। दोनो एक साथ शराब पिए इसके बाद दोनो एक ही मो.सा मे बैठकर बोहापारा जाने के लिए निकले थे। जहा ओवर ब्रीज अकलतरा के नीचे मुरलीडीह रास्ता के पास उतर गये और ब्रीज के पास रूके और बैठकर वही पर फिर शराब पिए। जहाँ शराब लाने की बात पर दोनो के बीच विवाद हो गया। जिसपर नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप और उसके एक अन्य साथी द्वारा मृतक जलेश्वर का मुंह दबाकर हत्या कर दिया गया। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले मे अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया आरक्षक शेषनारायण साहू, भूषण राठौर ,सोमेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक...