बिलासपुर

वार्ड 69 में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव को मिल रहा अपार जनसमर्थन…कहा समुचित और व्यवस्थित विकास हमारा संकल्प,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वार्ड क्रमांक 69 बिलासादाई केंवटिन नगर रेलवे क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में उनके समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित जनता इस निकाय चुनाव में पार्टी और उसके प्रत्याशी को खुलकर समर्थन दे रही है। प्रकाश यादव बंटी वर्षों से वार्डवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलता नजर आ रहा है। जनता का मानना है कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है।

यही वजह है कि जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वार्ड में भाजपा के प्रति समर्थन और भी मजबूत हो रहा है। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं तक अपनी विकास योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वह वार्डवासियों से भाजपा की विकासशील नीतियों पर विश्वास जताने और पार्टी को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा का विजन केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के समुचित और व्यवस्थित विकास पर केंद्रित है।

प्रचार अभियान के दौरान वार्ड में जगह-जगह सभाएं और पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जनता से संपर्क कर रहे हैं और पार्टी की योजनाओं को समझा रहे हैं। प्रकाश यादव का मानना है कि वार्ड 69 का भविष्य उज्ज्वल तभी होगा जब भाजपा को वार्डवासियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। वार्ड में बढ़ते जनसमर्थन और भाजपा की मजबूत पकड़ को देखते हुए चुनावी मुकाबला भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा है। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रचार अभियान और तेज हो गया है, जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत की संभावनाएं मजबूत होती दिख रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो...