बिलासपुर

शिवनाथ नदी से रेत का अवैध खनन और परिवहन करते 4 हाईवा और 1 ट्रेक्टर जब्त, प्रशासन ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन एवं अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 हाईवा एवं एक ट्रेक्टर जब्त किया गया। इनमें से दो हाईवा एवं ट्रेक्टर को पचपेड़ी थाना के सुपुर्द किया गया। दो हाईवा चालक वाहन छोड़कर भाग गए, जिसे कोटवार की अभिरक्षा में सौंपा गया है। जोधरा ग्राम से होकर अवैध परिवहन किया जाता है। नदी तक पहुंचने के रास्ते को अवरोध उत्पन्न कर बंद कराया गया। तखतपुर तहसील के ग्राम पकरिया में अवैध ईंट निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके पर लगभग 30 हजार ईंट बरामद किया गया। इसे सरपंच एवं कोटवार के सुपुर्द किया गया। न्यायालय में भी मामला दर्ज किया गया। मस्तुरी में कार्रवाई नायब तहसीलदार अप्रतिम पाण्डेय एवं तखतपुर में कार्रवाई तहसीलदार पंकज सिंह के नेतृत्व में की गई।

error: Content is protected !!
Letest
फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे...