बिलासपुर

बाइक सवार लुटेरों का आतंक…पति- पत्नी को बनाया शिकार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती मोड़ के पास 27 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे एक महिला से अज्ञात बाइक सवार युवकों ने लूटपाट की। प्रार्थी शकुन्तला यादव, निवासी चुचुहियापारा फाटक के पास शंकर नगर, तोरवा, अपने पति संदीप यादव के साथ मोटर साइकिल से महाराणा प्रताप चौक से राजीव गांधी चौक जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आये दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनके वाहन को बीच सड़क में रोक लिया और उन्हें व उनके पति को डरा-धमकाकर शकुन्तला यादव का पर्स छीन लिया। पर्स में मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन, जिसकी सिम नंबर पुलिस के पास दर्ज है, नगद 4000 रुपये और एक जोड़ी सोने के टॉप्स थे। घटना के तुरंत बाद पीड़िता और उनके पति ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन नेहरू चौक की ओर भाग रहे आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना से आहत दंपती सीधे अपने घर लौट गए और अगले दिन पारिवारिक सलाह के बाद सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी के निर्देश पर धारा 309(4) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी