रतनपुर

रतनपुर में आकाशीय बिजली का कहर:- एक बालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना अंतर्गत ग्राम भरवीडीह में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब दो किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 15 वर्षीय योगेश यादव पिता कालीचरण यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय कुलदीप साहू पिता चंद्रशेखर साहू, गंभीर रूप से घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद गाँव में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई थी। इसी दौरान योगेश और कुलदीप आम के पेड़ के पास आम खाने गए थे। तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भीषण थी कि योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप बुरी तरह झुलस गया।

कुलदीप, जो ग्राम हरदी (तखतपुर) का निवासी है और गर्मी की छुट्टियों में अपने ननिहाल भरवीडीह आया हुआ था, जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की मानें तो उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। योगेश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए जुटे हैं। ग़ौरतलब है कि आंधी-तूफान और गर्जना के दौरान पेड़ों के नीचे खड़ा होना या खुले मैदान में रहना बेहद खतरनाक हो सकता है। लोगों को इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सावधान रहना चाहिए और मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की जाने वाली चेतावनियों पर ध्यान देना चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार