कोटा

रेलकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी..पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला किया दर्ज,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र के ग्राम टेंगनमाड़ा में एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 305(क) व 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लीप कुमार, निवासी करगीरोड कोटा, जो वर्तमान में रेलवे स्टेशन टेंगनमाड़ा में पोर्टर के पद पर पदस्थ हैं, ग्राम टेंगनमाड़ा में किराये के मकान में रहते हैं। दिनांक 29 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे वे अपने परिवार सहित मकान में ताला लगाकर करगीरोड कोटा स्थित अपने घर चले गए थे।दिनांक 03 मई 2025 को सुबह लगभग 8:30 बजे जब वे वापस अपने किराये के मकान लौटे, तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। जैसे ही उन्होंने मकान का दरवाजा खोला, भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घर की आलमारी खुली हुई थी और उसके अंदर रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात तथा नकदी गायब थे।
प्रार्थी ने बताया कि आलमारी के भीतर रखे सोने के गेहू दाना माला (कीमत 3540 रु), मंचली माला (45080 रु), महाराष्ट्रीन माला (27950 रु), एक जोड़ी बाली (12650 रु), छोटा बाली (3720 रु), चांदी की चार जोड़ी पायल (24200 रु), चांदी का बिछिया (400 रु), चांदी का बाजूबंद (1000 रु) और करीब 5000 रुपये नकद कुल मिलाकर लगभग 1,23,540 रुपये की चोरी हुई है।घटना स्थल पर जांच के दौरान पुलिस को आलमारी के पास एक कुदारी और कीचन में हंसिया मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर इन्हीं औजारों की मदद से आलमारी तोड़कर चोरी को अंजाम दिए हैं। चौकी प्रभारी द्वारा अपराध क्रमांक 0/25 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...