जांजगीर चाँपा

मोबाईल चोरी कर साथी ही ने फोन पे से निकाले पैसे….पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – मोबाइल चोरी कर फोन पे के माध्यम से पैसे हजम करने वाले शातिर चोर को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मेंउ निवासी रामसत्ता ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 2 मार्च को वह अपने साथी संजीव उर्फ संजू भास्कर के साथ मारूती चौक मेंउ मे बैठा था, कुछ देर बाद दोनो अपने अपने घर चले गये घर जाने के बाद प्रार्थी अपना मोबाईल को चेक किया तो मोबाईल जेब मे नही था। काफ़ी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नही मिला तो प्रार्थी। अपना नंबर दूसरा चालू कराया। तब उसे पता चला की उसके फोन पे माध्यम से किसी ने उसके खाते से 16700 रुपए निकाल लिया है। जब उक्त ग्राहक सेवा केंद्र में उन्होंने पता किया तो पता चला की मेउ निवासी संजीव उर्फ संजू भास्कर ने फोन पे माध्यम से 16 हजार 700 रुपए निकाले है। इधर घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि
चोरी किए मोबाईल को नदी मे फेक दिया। और नगदी रकम को खाने पीने मे खपत किया। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से केवल एक हजार रुपए बरामद किया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ. नि. संतोष बंजारे, आर. टिकेश्वर राठौर, भुनेश्वर साहू और थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...