बिलासपुर

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट….मोबाइल और पर्स की लूट, पुलिस ने अज्ञात आरोपीयो के खिलाफ दर्ज किया मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और पर्स लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता विनोद पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उनका बेटा आदित्य पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धूमा BSNL कंपनी में कार्यरत है और दिनांक 4 जून की शाम करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BW 4402 से बिलासपुर से घूम कर आ रहा हूँ करके गया था, जो रात में घर लौट रहा था। तभी पीड़ित के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे सिलपहरी स्थित राधे कंपनी के पास कुछ अज्ञात युवक रास्ते में मिले और अचानक पीछे से किसी ठोस वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे व मुक्कों से बुरी तरह से पीटा। पीड़ित वहीं बेहोश हो गया। होश आने पर उसे पता चला कि उसका मोबाइल और पर्स भी लूट लिया गया है।किसी तरह घायल अवस्था में आदित्य ने मोटरसाइकिल चलाकर घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...