रतनपुर

अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…रतनपुर नगरवासियों ने व्यक्त की संवेदना,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – हाल ही में घटित भीषण विमान हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति में रविवार शाम रतनपुर के ऐतिहासिक गज किला परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस भावुक क्षण में नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। उपस्थित नागरिकों ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से यह प्रार्थना की कि वह शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

इस श्रद्धांजलि सभा में किशोर महावर, भूपचंद शुक्ला, बलराम पांडे, शिवमोहन बघेल, कन्हैया यादव, आनंद जायसवाल, मकसूदन सिंह ठाकुर, विनय पांडे, ज्ञान आधार शास्त्री और प्रहलाद कश्यप सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे हादसे समाज को झकझोर देते हैं और हम सभी को मिलकर संवेदना, एकजुटता और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...