बिलासपुर

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार… सिविल लाइन पुलिस ने स्कूटी किया जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कूटी चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ई-चालान से बचने के लिए दूसरे वाहन का नंबर प्लेट अपनी स्कूटी में लगाकर घूम रहा था। मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 338 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द तोरवा निवासी राजेश साहू ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम पर ई-चालान आया है जबकि उस समय उनका स्कूटी वाहन घर पर ही खड़ा था। संदेह के आधार पर यातायात पुलिस ने आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की जांच कराई, जिसमें पाया गया कि किसी अन्य व्यक्ति ने उनकी स्कूटी का नंबर “CG 10 AV 1564” अपनी स्कूटी में लगाकर सड़क पर चलाया है।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शिवकुमार यादव उम्र 46 वर्ष, निवासी पोंडी थाना सीपत (हाल पता तोरवा कॉलोनी, बिलासपुर) को स्कूटी सहित पकड़ लिया। वाहन की चेसिस और नंबर प्लेट की जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि नंबर प्लेट फर्जी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कूटी, ई-चालान की प्रति एवं उसकी रसीद जब्त की है। आरोपी को 21 जून 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी इस प्रकार की धोखाधड़ी की है या नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...