बिलासपुर

बिलासपुर:- निगम पंप हाउस में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर डंपर ड्राइवर पर लोहे की कैंची से हमला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड पंप हाउस परिसर में मंगलवार को एक डंपर चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सतीश टाण्डे, जो नगर निगम कुदुदंड में डंपर ड्राइवर हैं, ने आरोपी नुतेश मिश्रा उर्फ पिंटू के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार, वह दिनांक 01 जुलाई को शाम लगभग 4 बजे अपने साथी नीलकंठ दुबे के साथ पंप हाउस परिसर में सेड के नीचे बैठा था, तभी आरोपी नुतेश मिश्रा वहां आया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। जब सतीश ने मना किया, तो आरोपी ने लोहे की नुकीली कैंची से उसके सीने पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वही आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया, मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं 115(2), 118(1), 119(1), 119(2), 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...