मल्हार

निजात कार्यक्रम में शामिल हुए कुनकुरी के एडीजे अजित राजभानु, कहा कानून की जानकारी हर नागरिक को होना चाहिए

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – शनिवार को मल्हार पुलिस द्वारा माँ डिडनेश्वरी मंदिर परिसर में निजात कार्यक्रम के तहत युवाओं को नशे व कानून की जानकारी देने के लिए संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया था जिसमें अल्प प्रवास पर मल्हार पहुचे कुनकुरी के एडीजे अजित कुमार राजभानु भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि श्री राजभानु नगर के ही लाडले सपूत है जिनकी प्राथमिक शिक्षा मल्हार में ही हुई है। उन्होंने बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान की प्रसंसा करते हुए कहा कि आज के युवाओं को नशे से कोसो दूर रहने की आवश्यकता है क्योंकि कोई भी नशा हमारे मस्तिष्क को पूरी तरह बर्बाद कर देती है जिससे सोचने समझने की क्षमता शून्य हो जाती है।

उन्होंने कानून की जानकारी देते हुए कहा कि कानून का उद्देश्य लोगो को न्याय दिलाना है, कानून का पालन नही होने से जंगल राज आ जाएगा इसलिए हमारे संविधान में कानून बनाया गया है। नियम व व्यवस्था ही कानून है और इसकी जानकारी हर नागरिक को होना चाहिए जिसके लिए अध्ययन व कानून के जानकारों से सीखना चाहिए। उन्होंने बताया कि नैतिकता व मानवता के खिलाफ रहने से कानून सजा देती है क्योंकि सही और गलत की समझ सभी को होता है इसलिए कोई ये नही कह सकता कि अनजाने में गलती हो गई या अपराध कर दिया। कोई भी गलत काम नही करना चाहिए क्योंकि इसकी सजा अपराध करने वाले के अलावा उनके परिवार को भी भुगतना पड़ता है। श्री राजभानु ने पॉक्सो एक्ट के बारे में भी उपस्थित लोगों को बहुत विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं से अपील किया कि भावनात्मक अथवा प्रेम में पड़ कर नाबालिग से किसी भी प्रकार का ऐसा काम ना करे जो जिससे पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन हो क्योकि इस कानून में तर्क का कोई स्थान नही है।

शिक्षक दीपक जायसवाल के केरियर सम्बन्धी सवाल पर कहा कि लक्ष्य अगर ईमानदारी से एक ही हो तो मंजिल में पहुचने से कोई भी रोक नही सकता चाहे इस राह में कितनी भी चुनौतियां आ जाए। परिस्थितियां कैसी भी हो पर मंजिल नजर आना चाहिए सफलता मिलेगी ही। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक वे मल्हार में रहेंगे युवाओं को सही दिशा में जाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे और इसके लिए उन सभी को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना होगा। क्योंकि नशा मन व मस्तिष्क को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। जिससे युवा भटक कर अपराध की तरफ चले जाते है।

उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं से कहा कि कोई भी कॉम्पिटिशन परीक्षा के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करना चाहिए जिसके लिए वे युवाओं की मदद करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी निजात अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सकते है। इस अवसर पर राजेश पांडेय, दुखवा कैवर्त, नीलेश कैवर्त, प्रफुल देवांगन, कन्हैया देवांगन, अंगद कैवर्त, मनंजय वर्मा, किशोर कैवर्त, चंदू कैवर्त, नरेश पांडेय, अमर कैवर्त, गुलशन मिश्रा, विजय कैवर्त, अंकित श्रीवास, शाहिल यादव, अभी, आदि अवस्थी सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल