जांजगीर चाँपा

नदी किनारे जुआरियों के फड़ में पुलिस ने मारी रेड…4 जुआरी चढ़े हत्थे, कब्जे से 1 लाख 20 हजार नगद सहित 1 कार, 9 बाइक जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में जुआ,सट्टा खिलाने और खेलने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिली कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पीपरसत्ती लीलागर नदी के किनारे कुछ लोग ताश पत्ती से रूपयें पैसा का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है। सूचना पर संयुक्त टीम बनाकर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया जहां पुलिस को आते देख कुछ जुआरी मौके से भाग गये तथा मौके पर ताश पत्ती से दांव लगाकर जुआ खेलते आरोपी (01.) आशिष कुमार भारद्वाज पिता दावत राम उम्र 34 साल निवासी धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी हाल मुकाम देवरीखुर्द जिला बिलासपुर (02.) घनश्याम साहू पिता स्व. कलीराम साहू उम्र 33 साल निवासी कोडापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

(03.) गोपाल यादव पिता मेवालाल उम्र 39 साल निवासी वार्ड नं 11 नयापारा थाना सिरगि‌ट्टी जिला बिलासपुर (04) अजय साहू पिता स्व. भक्कू साहू उम्र 34 साल निवासी नयापारा किर्ति नगर वार्ड नं. 11 थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे एवं घटना स्थल से नगदी रकम 1,20,400/रू, 52 पत्ती तास, 01 ओमनी वैन, 04 नग मोबाईल एवं 09 नग मोटर सायकल कुल किमती 6,36,400/रू मिला जिसे बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है। घटना स्थल से कुछ जुआरी मोटर सायकल को छोड़कर भाग गयें है, जिसकी पतासाजी की जा रही है मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ, सउनि राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय, प्रआर विवेक सिंह थाना अकलतरा, सउनि उमेन्द्र मिश्रा, प्रआर राकेश तिवारी, आर बालमिकी राठौर, सुरेश रत्नाकर, संतोष भानु थाना जांजगीर आर. विनोद राठौर थाना अकलतरा का सराहनिय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...