बिलासपुर

खनिज विभाग की छापामार कार्रवाई… अवैध खनन और परिवहन करते 08 वाहन जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज अमले ने सिरगिट्टी, सरवानी, काठाकोनी और कपसियाकला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पिरय्या क्षेत्र में मिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 01 हाइवा और 01 जेसीबी जब्त की गई, जिन्हें थाना सिरगिट्टी व जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं कपसियाकला क्षेत्र में मुरुम का अवैध खनन और परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 01 जेसीबी पकड़ी गई, जिन्हें थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है। इस प्रकार कुल 08 वाहनों को खनिज नियमों का उल्लंघन करते हुए जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। खनिज विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा और राजस्व की हानि को रोका जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...