जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा : सगे भाई की चाकू मारकर हत्या…मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के थाना बम्हीनडीह क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अपने ही सगे बड़े भाई की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को बम्हीनडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे की है। मुसलमान मोहल्ला बम्हीनडीह निवासी साहिल खान 20 वर्ष और उसके बड़े भाई सफर खान के बीच लकड़ी काटने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी साहिल खान ने हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से अपने बड़े भाई सफर खान के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सफर खान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बम्हीनडीह पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डे के निर्देशन में आरोपी की तत्काल तलाश शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12 जनवरी 2026 को दबिश देकर आरोपी साहिल खान को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरण्डम कथन में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया। विधिवत कार्रवाई के उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जयनंदन मार्बल सहित पुलिस बल के कई जवानों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट