मल्हार

मल्हार मेले की व्यवस्थाओं को लेकर ठेके की हुई नीलामी, 5 में से 3 ठेके हुए निरस्त…. नगर पंचायत स्वयं करेगा संचालन

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार में आगामी 11 से 25 मार्च तक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाज़ार सहित सायकल स्टैंड का ठेका देने खुली नीलामी का आयोजन बुधवार को किया गया था जिसमे 5 कार्यो के लिए बोली लगाई गई, लेकिन ऊंची बोली लगाकर ठेका लेने वाले ठेकेदार को आज शाम तक ही बोली कि पूरी राशि निकाय में जमा करना था, लेकिन 5 कार्यो में से केवल 1 कार्यो के लिए ही निर्धारित राशि जमा की गई, शेष 3 ठेके निर्धारित राशि जमा नही किये जाने की वजह से रद्द कर दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परिसर में इस दौरान ठेका नीलामी में बोली लगाने तो कई पहुँचे, जिन्होंने अमानत राशि जमा कर इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया, लेकिन ऊंची बोली लगाने के बाद निर्धारित बोली कि राशि निकाय में जमा करनी होती है, जिसके लिए शाम तक का समय दिया गया, लेकिन बोलीकर्ता उक्त राशि जमा नही कर पाए। उन ठेकों को निरस्त कर दिया गया है। वही ऊंची बोली लगाने वाले को राशि जमा नही कर पाने की स्थिति में अमानत राशि राजसात करके चुकानी पड़ी है। फ़िलहाल मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने यह स्पस्ट करते हुए बताया कि बोली कर्ता द्वारा नियत समय तक नीलामी की रकम निकाय में जमा नही करने के कारण दो कार्य हटरी बाजार व बड़ा सायकल स्टेण्ड को निरस्त किया गया है, वही गढ़ चौक सायकल स्टेण्ड मल्हार की निलामी रकम शासकीय मूल्य तक नही पहुँचने की वजह से निरस्त किया गया उक्त तीनों कार्यो को नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा संचालित करा कर राजस्व की प्राप्ति की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में