छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुधवारी बाजार के मोबाइल दुकान में फिर चोरों का धावा, पास के ही एक मोहल्ला विशेष पर पुलिस को है शक

पुलिस अब तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। इसीलिए चोरों के हौसले बुलंद है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रेलवे क्षेत्र स्थित बुधवारी बाजार में रात के बाद सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होती । पास ही मौजूद अवैध बस्ती में चोर और अपराधियों का ठिकाना है , जिनके द्वारा बार-बार अपराधों को अंजाम दिया जाता है । एक बार फिर बुधवारी बाजार के मोबाइल दुकान मैं चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों की चपत लगाई है। टिकरापारा संगीत महाविद्यालय के पास रहने वाले गुरु चरण सिंह की दुकान बुधवारी बाजार है। शगुन गिफ्ट एंड मोबाइल शॉप के संचालक गुरु चरण सिंह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब उन्होंने दुकान खोला तो पाया की छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने दुकान में भारी तबाही मचाई है। शोकेस में रखे 18 नए मोबाइल, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, रिचार्ज वाउचर समेत कई कीमती चीजें दुकान से गायब थी। दुकान संचालक ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। पिछले कुछ दिनों में बार-बार बुधवारी बाजार में मोबाइल दुकान में इसी तरह अल्बेस्टर सीट की छत को उखाड़ कर चोरों ने प्रवेश करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। इसीलिए चोरों के हौसले बुलंद है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,