बिलासपुर

न्यायधानी में बेखौफ गुंडागर्दी…कानून का नही डर, दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटा, सनसनीखेज वारदात CCTV में कैद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में असामाजिक तत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकंडा थाना क्षेत्र के प्रभात चौक चिंगराजपारा में बीती रात गुंडागर्दी का खुला खेल देखने को मिला, जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक ही परिवार सहित कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे घटना की गंभीरता साफ नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सनत सारथी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। 25 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह खाना खाने के बाद मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान विक्की अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सनत सारथी पर हाथ-मुक्कों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में सनत के सिर, दाहिने हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जब उसकी पत्नी रेखा सारथी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी पैर में चोट आई।

घटना के दौरान मोहल्ले के बेदू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। सभी घायलों को सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। जिसमें कुछ लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी इतने आक्रामक थे कि वे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए विक्की अहिरवार और उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में बेखौफ गुंडागर्दी…कानून का नही डर, दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटा, सनसनीखेज वारदात CCTV मे... बिलासपुर:- अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के कुल सचिव से मारपीट का मामला... दो आरोपी गिरफ्तार, फार्च्यूनर का... VIDEO पचपेड़ी:-  हाइवा की रफ्तार बनी काल….4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान, ग्रामीणों का फूटा गु... 36 मॉल में महिला के गले से 75 ग्राम सोने का रानीहार पार... शादी में आई परिवार की खुशियां बदली चिंता ... ATM में मदद के बहाने ठगी....दो युवकों ने बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये मस्तूरी:- एक करोड़ के घोटाले की गूंज... ग्राम पंचायत धनगवां में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई... VIDEO:- मस्तूरी में भीषण आग का कहर….आरा मिल के पीछे 9 मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बाल-बाल बचे पर... डिजिटल साक्ष्यों से सशक्त होगी जांच...मुंगेली पुलिस की हाईटेक कार्यशाला में अधिकारियों को मिला विशेष... तखतपुर: बस स्टैंड के पास चल रहा था लाखों का सट्टा कारोबार… पुलिस की रेड में 1.85 लाख नगद जब्त, दो सट... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी... नाबालिगों ने खेला खूनी खेल, युवक पर धारदार हथियारों से वार