बिलासपुर

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम जनता की समस्याएं… 62 मामलों की हुई सुनवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर –कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल में शहर सहित दूर-दराज से आए ग्रामीणों और किसानों से एक-एक कर मुलाकात कर बड़ी इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने आज जनचौपाल में 62 मामलों की सुनवाई की।जनचौपाल में कलेक्टर ने तत्काल हो सकने वाले कुछ कामों का तुरंत समाधान कर दिया, वहीं जांच एवं परीक्षण वाले कुछ जरूरी मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय सीमा दी।

करबला रोड निवासी श्रीमती नीनी थवाईत ने बताया कि उनका मकान जर्जर हो चुका है जिससे कभी भी जान-माल की हानि हो सकती है। उन्होंने बताया कि मकान को तोड़ना अति आवश्यक हो गया है। मकान के किरायेदार को बार-बार समझाने के बाद भी वह मकान खाली करने को तैयार नहीं है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम को कब्जा खाली करवाने के निर्देश दिए। खमतराई के मोहन लाल साहू ने पेंशन राशि की मांग की। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक को मामले का परीक्षण करने कहा। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पंचायत बिटकुली सरपंच ने बताया कि यहां पूर्व माध्यमिक शाला भवन, प्राथमिक शाला भवन की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है।

कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मस्तूरी तहसील के ग्राम बिनेका निवासी सत्संग कुमार ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि हमने रजिस्ट्री करवाया है, लेकिन अभी तक नामांतरण नहीं हुआ है। मामले को टीएल में रखते हुए कलेक्टर ने एसडीएम को तत्काल कार्यवाही करने कहा। गौरव पथ निवासी पुष्पा एक्का ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि एनोस प्रकाश ने जालसाजी और धोखाधड़ी कर जमीन उन्हें बेची है।

कलेक्टर ने एसडीएम को मामले का परीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बैमा के ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर बताया कि ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को तत्काल ट्रांसफार्मर बनवाने कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में बेखौफ गुंडागर्दी…कानून का नही डर, दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटा, सनसनीखेज वारदात CCTV मे... बिलासपुर:- अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के कुल सचिव से मारपीट का मामला... दो आरोपी गिरफ्तार, फार्च्यूनर का... VIDEO पचपेड़ी:-  हाइवा की रफ्तार बनी काल….4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान, ग्रामीणों का फूटा गु... 36 मॉल में महिला के गले से 75 ग्राम सोने का रानीहार पार... शादी में आई परिवार की खुशियां बदली चिंता ... ATM में मदद के बहाने ठगी....दो युवकों ने बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये मस्तूरी:- एक करोड़ के घोटाले की गूंज... ग्राम पंचायत धनगवां में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई... VIDEO:- मस्तूरी में भीषण आग का कहर….आरा मिल के पीछे 9 मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बाल-बाल बचे पर... डिजिटल साक्ष्यों से सशक्त होगी जांच...मुंगेली पुलिस की हाईटेक कार्यशाला में अधिकारियों को मिला विशेष... तखतपुर: बस स्टैंड के पास चल रहा था लाखों का सट्टा कारोबार… पुलिस की रेड में 1.85 लाख नगद जब्त, दो सट... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी... नाबालिगों ने खेला खूनी खेल, युवक पर धारदार हथियारों से वार