बिलासपुर

बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत… सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रायपुर का रहने वाला था और अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल की ओर यात्रा कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के तेलीबांधा निवासी उमेश गिरी पिता राजेश्वर गिरी उम्र 33 वर्ष अमरकंटक एक्सप्रेस के बी-5 कोच में सवार होकर रायपुर से भोपाल जा रहे थे। यात्रा के दौरान बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ब्रिज के पास अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रेन से कैसे गिरा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा लापरवाही का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी हुई हैं। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में इस हादसे के बाद सनसनी का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल, VIDEO: लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर..ऑटो सवार पत्नी क... VIDEO:- बारात से लौट रही पिकअप पलटी… एक की मौत, 12 घायल, सीपत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा छट्ठी कार्यक्रम में घुसे दबंग....गाली-गलौज के बाद पत्थरों से हमला, एक युवक घायल पारिवारिक नाराजगी में बेटे ने मां की ली जान...फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट, करंट के जाल में फंसी मौत.... जंगली सूअर के शिकार की कोशिश में युवक की गई जान, 4 आरोपी गिरफ्तार