मस्तूरी

हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अवार्ड 2026” से हुए सम्मानित

उदय सिंह

मस्तूरी – हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित “Drona Ratna Best Player Award 2026” प्रतियोगिता में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं सुखप्रीत कौर, संशुभ पटले, श्रेयांश ओझा एवं दक्ष साहू को उनके शानदार खेल प्रदर्शन और प्रतिभा के लिए “Drona Ratna Best Player Award 2026” से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता में विशेष पहचान बनाई और विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर श्री महेंद्र चौबे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सांदीपनि पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराता रहेगा।
विद्यालय के प्राचार्य श्री देबोज्योति मुखर्जी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...