सीपत

एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत…एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – एनटीपीसी के सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एनटीपीसी सीपत के एमजीआर रेल लाइन में सुबह लगभग 11:45 बजे सीआईएसएफ के जवानों को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस की मौजूदगी में मृतक की शिनाख्त अमृतांशु सिंह पिता धनंजय सिंह के रूप में हुई।

वह मूल रूप से बिहार राज्य के रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत ग्राम बेलवाई निवासी था। वर्तमान में वह एनटीपीसी सीपत में स्टेज-3 निर्माण कार्य कर रही मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में स्टाफ के रूप में कार्यरत था।घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च...