रायपुर

छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति…विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थापना

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी के 12 तहसीलदारों को पदोन्नति देकर डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नई पदस्थापना वाले जिलों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। जारी आदेश में महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, धमतरी, बालोद सहित विभिन्न जिलों में पदस्थ तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इनमें भवानी शंकर साव को जिला बिलासपुर, मुकेश कुमार बजाज को धमतरी, सालीक राम गुप्ता को बिलासपुर,

कृष्ण कुमार साहू को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रिचा सिंह को जांजगीर-चांपा, शिल्पा भगत को रायगढ़ सहित अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।शासन ने स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापना तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए होगी। पदोन्नत अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 के प्रावधानों के तहत नियंत्रित रहेंगी। आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक हलकों में इसे विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ... सीपत:- 11 केवी तार टूटकर गिरा...करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लग... पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत...तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक... कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न...