बिलासपुर

मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए… संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप,

उदय सिंह

बिलासपुर – दयालबंद क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी और बहन को शादी के बाद से ही प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी और उसकी जान को खतरा था। अब उसकी मौत के बाद परिवार ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ग्राम मधुपुर निवासी अखिलेश कुमार ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि उनकी बहन अदिति मौर्या का विवाह वर्ष 2019 में बिलासपुर के दयालबंद निवासी रविकांत मौर्या के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों के बाद ही कथित रूप से उसके साथ घरेलू विवाद और प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया था। परिजनों का कहना है कि अदिति कई बार मायके वालों को फोन कर अपने साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी देती थी। परिवार का आरोप है कि वह अक्सर पति और ससुराल पक्ष से अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताती थी। इसके बावजूद परिवार को उम्मीद थी कि समय के साथ परिस्थितियां बेहतर हो जाएंगी। परिजनों के अनुसार 23 जून को अदिति के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मायके पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद मामले को छिपाने का प्रयास किया गया और आनन-फानन में शव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन की मौत से टूटे भाई अखिलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि अदिति की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे ससुराल पक्ष की भूमिका है। उन्होंने पति रविकांत मौर्या, सास-ससुर और ननद सहित अन्य लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एक बेटी की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों की आंखों में सिर्फ अपनी बहन के लिए न्याय की उम्मीद है। परिवार का कहना है कि उन्हें केवल सच्चाई सामने आने और दोषियों को सजा मिलने का इंतजार है, ताकि अदिति को न्याय मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,