सीपत

सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत…ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम क्रमांक-1 में काम के दौरान करंट लगने से हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने आईएमएस सीप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और साइट इंचार्ज के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सीपत पुलिस ने मामले में धारा 106(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नूर मोहम्मद पिता सनाउल शेख,उम्र 23 वर्ष निवासी मालदा पश्चिम बंगाल, आईएमएस सीप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करता था। वह 1 जून 2026 की सुबह करीब 6 बजे ग्राम रांक स्थित राखड़ डेम क्रमांक-1 में काम करने गया था।
जांच में सामने आया कि काम के दौरान डोंगा पंटून में लगे 100 एचपी मोटर पंप की साफ-सफाई करते समय नूर मोहम्मद को बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट लगने के बाद वह डोंगा से राखड़ डेम के पानी में गिर गया। पानी में अर्थिंग होने के कारण बिजली का प्रवाह बना रहा, जिसके बाद बिजली बंद कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग जांच, परिजनों और गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण पानी में डूबने से सांस अवरुद्ध होना बताया है। पुलिस जांच में आईएमएस सीप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन सुद और साइट इंचार्ज कुलदीप ठाकुर द्वारा कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने और बिना सुरक्षा जांच के मजदूर से कार्य कराने की लापरवाही सामने आई। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,