रतनपुर

रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और बाइक खाक

बिलासपुर – रतनपुर क्षेत्र के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम एक मकान में लगी भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने के प्रयास में जुटे एक युवक के सामने ही घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को रतनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास रहने वाले दशरथ देवार के मकान में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कपिल यादव आग बुझाने के लिए बगल के मकान की ऊंचाई पर चढ़कर पानी डाल रहे थे। तभी मकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर विस्फोट के जोरदार झटके से कपिल यादव अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस की मदद से उन्हें रतनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। रतनपुर थाना प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...