रतनपुर

रतनपुर:- तहसीलदार का नोटिस भी बेअसर! अपनी ही जमीन पर घर बनाने को दर-दर भटक रहा परिवार..कब्जा हटाने में प्रशासन नाकाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अपनी ही जमीन पर मकान बनाने का सपना एक परिवार के लिए लंबी प्रशासनिक लड़ाई में बदल गया है। रतनपुर निवासी कमलेश सोनी का आरोप है कि उनकी निजी भूमि पर दूसरे व्यक्ति ने अपनी पुरानी कार खड़ी कर कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत, जनदर्शन में आवेदन और तहसीलदार के आदेश के बावजूद आज तक कब्जा नहीं हटाया गया, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

पीड़ित कमलेश सोनी ने कलेक्टर जनदर्शन में दिए आवेदन में बताया कि उनकी भूमि खसरा नंबर 3379/31 (पूर्व में 3379/32) रकबा 0.03 एकड़ पर एक पुरानी कार (सीजी 15 बी 5395) लंबे समय से खड़ी है। इस संबंध में उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी। मामले की सुनवाई के बाद तहसीलदार रतनपुर ने 22 फरवरी 2026 को वाहन हटाने का आदेश जारी किया था।

इसके बाद 27 मई 2026 को संबंधित व्यक्ति को एक सप्ताह के भीतर भूमि खाली करने का नोटिस भी जारी किया गया।कमलेश सोनी का कहना है कि आदेश और नोटिस जारी होने के महीनों बाद भी न तो वाहन हटाया गया और न ही प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई की।

उनका आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि वे अपनी ही जमीन पर मकान बनाने में असमर्थ हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 20 जनवरी, 16 जून, 28 अप्रैल और 14 जुलाई 2026 को भी जनदर्शन में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण उनका परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहा है।

अब पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से फिर तत्काल हस्तक्षेप कर कब्जा हटाने, तहसीलदार के आदेश का पालन कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वे अपनी जमीन पर मकान निर्माण शुरू कर सकें।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ...