बिलासपुर

मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा

उदय सिंह

बिलासपुर – ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी मल्हार में बुधवार को विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा। यहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की 629वीं शाखा तथा बिलासपुर जिले की 37वीं शाखा का शुभारंभ किया गया। नई शाखा के शुरू होने से मल्हार सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर-दराज के कस्बों या शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

इससे किसानों, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, छोटे व्यापारियों और आम ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शाखा का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह राजपूत, कॉर्पोरेट कार्यालय से श्रीनिवास, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) दिनेश कुमार चौहान, सामान्य बैंकिंग प्रभारी राहुल कुमार शर्मा, शाखा प्रबंधक धीरज कुमार, कार्यालय सहायक यश गुप्ता, शिक्षक शेष नारायण गुप्ता, अवधेश कुमार, लक्ष्मी वस्त्रालय के संचालक नरेन्द्र कुमार, सत्य राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री अरोरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि नई शाखा के माध्यम से बचत खाते, ऋण सुविधा, सरकारी योजनाओं की राशि, पेंशन, डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान सहित अन्य वित्तीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध कॉल, लिंक और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह भी दी। ग्रामीणों ने नई बैंक शाखा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। उनका कहना है कि अब बैंकिंग कार्यों में समय और धन दोनों की बचत होगी तथा वित्तीय सेवाओं की आसान उपलब्धता से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...