सीपत

सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्या की आशंका से गांव में सनसनी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक का शव बुधवार देर शाम उसके ही घर के पीछे स्थित बाड़ी में पड़ा मिला। गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान ग्राम कौड़िया निवासी किसान चंद्रप्रकाश पटेल 28 वर्ष के रूप में हुई है। बुधवार शाम वह घर पर ही मौजूद था, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव घर के पीछे बाड़ी में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने गांव के लोगों से भी पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि विवाहित चंद्रप्रकाश का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने भी संदेह व्यक्त करते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। इस रहस्यमयी मौत ने पूरे गांव में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,