बिलासपुर

रहस्यमयी मौत या साजिश?… 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश… हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी स्थित नैया तालाब में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने तालाब के पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल सकरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। शव की पहचान गांव के ही 27 वर्षीय प्रकाश केंवट पिता छेदीलाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रकाश मजदूरी का कार्य करता था। वह गुरुवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन बाद शनिवार सुबह उसका शव तालाब में मिलने से परिवार और गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।इधर, मृतक के परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

उनका कहना है काम पर निकले प्रकाश की ऐसे अचानक तालाब में लाश मिलना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। सकरी पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दुर्घटनावश डूबने, आत्महत्या और हत्या सहित सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...