बिलासपुर

बिलासपुर:- भूना चना निर्माता संस्थानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी…1 लाख से अधिक का माल जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला बिलासपुर की टीम द्वारा सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित भुना चना निर्माता फर्मों का छापामार शैली में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर 1 लाख से ज्यादा मूल्य के 1350 किलोग्राम भुना चना बरामद किया गया। गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लेकर परीक्षण के लिए रायपुर प्रयोगशाला भेजा गया। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर सिरगिट्टी स्थित अमित फूड प्रोडक्ट से 600 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य 48 हजार रुपये) तथा जय भोले इंडस्ट्रीज से 750 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य 60 हजार रुपये) जब्त किया गया।

साथ ही शिवशक्ति दाल मिल से भुना चना का नमूना जांच हेतु लिया गया। सभी संबंधित फर्मों को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। जब्त किए गए एवं संकलित नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा इस प्रकार की जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान...