बिलासपुर

मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के मोपका बायपास रोड स्थित रमतला मोड़ के पास चार अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक और उनके दोस्त से मोबाइल व नगदी समेत कुल 16,730 रुपये की लूट कर ली। घटना 14 अगस्त की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 309(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार महामाया रेसीडेंसी, सेदरी निवासी बसंत कुमार मैहर 54 वर्ष गुरुघासीदास विश्वविद्यालय कोनी में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 14 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वे अपने दोस्त सुजीत कुमार ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे। मोपका बायपास की ओर जाते समय रास्ता भटकने के बाद वे रमतला मोड़ पहुंचे। बसंत कुमार के मुताबिक वहां चार युवक मिले। उन्होंने मोटरसाइकिल रोककर बिरकोना जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान आरोपितों ने सुजीत कुमार को मोटरसाइकिल से खींचकर नीचे गिरा दिया और चाकू दिखाकर दोनों को भयभीत किया। इसके बाद सुजीत की जेब से करीब 1,500 रुपये का कीपैड मोबाइल और 200 रुपये नगद तथा बसंत कुमार से करीब 15,000 रुपये का सैमसंग मोबाइल और 30 रुपये नगद लूट लिए। वारदात के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने आसपास आरोपितों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध युवकों की पहचान में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ...