बिलासपुर

MURDER BILASPUR :- न्यायधानी में फिर दिन दहाड़े बाजार में धारदार हथियार से हत्या…आरोपी ने मौके पर ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, फिर हो गया फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के पुराना बस स्टैंड और तिफरा क्षेत्र में हुई हत्या के बाद अब कोनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें संभवतः जमीन विवाद को लेकर अज्ञात आरोपी ने ग्राम सेमरताल में रहने वाले साकेत बिहारी कौशिक को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया है, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक साकेत बिहारी कौशिक 60 वर्ष करीब 4 बजे गतौरी से अपने गांव की तरफ जा रहा था इसी बीच आरोपी ने डाक बंगला के पास भरे बाजार में भीड़ के बीच धारदार हथियार से साकेत की हत्या कर फरार हो गया,

जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है, बताया जा रहा है की गांव के ही किसी व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।

न्यायधानी में अपराध शिखर पर…लगातार हो रही घटनाएं

जिले में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध थमने का नाम नही ले रहा है चोरी, लूट, चाकूबाजी, हत्या की घटनाएं अब रोजाना सामने आने लगी है, किसी न किसी थाना क्षेत्र में ये वारदाते हो रही है, जिससे न्यायधानी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा... बिहार से आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर:- जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल...तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी... रतनपुर:- इंसानियत हुई शर्मसार, पुल के नीचे मिला नवजात! मासूम को बेसहारा छोड़ने वाले बेरहम की तलाश मे... जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत...सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक राजीव गांधी जयंती पर सेवा की मिसाल: चुचुहियापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का हुआ...